{"_id":"5882409e4f1c1bc77cefec6f","slug":"protest-against-jaira-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में दंगल गर्ल जायरा के पोस्टर जलाकर दी गई धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में दंगल गर्ल जायरा के पोस्टर जलाकर दी गई धमकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
zaira wasim
- फोटो : अमर उजाला
घाटी में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में शरारती तत्वों ने दंगल गर्ल जायरा के पोस्टर जलाकर उसे हरकतों से बाज आने की धमकी दी।
उपद्रवियों की भीड़ के साथ आए दर्जन भर युवाओं के समूह ने पहले जायरा के पोस्टर लहराए और फिर उन्हें जलाते हुए कहा, जायरा अपनी हरकतों से बाज आए।
पेलेट गन पीड़ित इंशा के पोस्टर साथ लाए उपद्रवियों ने कहा, वे जायरा का अपमान करने नहीं बल्कि यह बताने आए हैं कि कश्मीर में युवाओं की रोल मॉडल जायरा नहीं इंशा है। शुक्रवार को श्रीनगर के डाउन टाउन में पोस्टर जलाने की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ा।

Trending Videos
कई इलाकों में हिंसक झड़प
श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : FILE PHOTO
अलगाववादियों की बंद और प्रदर्शन की अपील पर श्रीनगर के डाउन टाउन सहित सोपोर, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। उपद्रवियों ने सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के झंडे लहराए।
सुरक्षा बलों ने जब उन्हें खदेड़ना चाहा तो पथराव शुरू हो गया। झड़पों में कुछ लोगाें के घायल होने की सूचना है। जुमे की नमाज को देखते हुए घाटी के तमाम संवेदनशील इलाकों में पहले से ही एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई थी। दोपहर को जब नमाज खत्म हुई तो अलग-अलग इलाकों से हिंसक झड़पों की सूचनाएं आने लगीं।