फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against Israel continue in valley

घाटी में इस्राइल विरोधी प्रदर्शन जारी, आठ घायल

Sun, 20 Jul 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 20 Jul 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
protest against Israel continue in valley

अनंतनाग, शेपियां तथा पुलवामा जिलों के कुछ क्षेत्रों में बंद रखा गया। इस दौरान इस्राइल विरोधी प्रदर्शन भी हुए। शनिवार को ऐसे ही विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


कुलगाम के पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है। कुलगाम पुलिस थाने के अधीन आने वाली कायमो पुलिस चौकी क्षेत्र आज भी हिंसा का केन्द्र रहा। कुछ दूसरे स्थानों पर भी प्रदर्शन हुए, लेकिन अतिरिक्त सुरक्षाबलों ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


भीड़ ने सुबह से ही विरोध प्रदर्शन का क्रम शुरू कर दिया था, जो शाम तक जारी रहा। भीड़ में शामिल युवक पुलिस तथा इस्राइल विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने गलियों से निकल कर कई बार पुलिस व केन्द्रीय बलों के जवानों पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों पर भी प्रर्दशनकारियों ने क‌िए हमले

protest against Israel continue in valley

सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की और लाठीचार्ज के अलावा हवा में आंसू गैस के गोले दागे। गुस्साए लोगों ने कुछ वाहनों के शीशे तोड़ दिए और सरकारी इमारतों की खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया।

कुलगाम जिले के पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने स्थिति को परूी तरह से नियंत्रण में बताया है। उन्होंने कहा कि कल की हिंसक घटनाओं में एक युवक की मौत हो जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जिले के कुछ भागों में सख्त पाबंदियां लगा दी थी।

इसके बावजूद हिंसा पर उतारू भीड़ ने पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लोगों पर पथराव किया। दोनों ओर की कार्रवाई में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

प्रशासन ने द‌िए जांच के आदेश

protest against Israel continue in valley

उन्होंने कहा कि कल की गोलीबारी की घटना में एक युवक के मारे जाने के मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों का पता लगा लिया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इन जिलों में स्थिति सामान्य बताई है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा तथा शोपियां जिलों में भी प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली है। कुछ जगहों पर कल की घटना के विरोध में बंद भी रखा गया।

शोपियां कसबे में आज सुबह युवकों के समूह ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण ऐसा नहीं कर सके। पुलवामा तथा अनंतनाग कसबों में भी इस्राइल विरोधी प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed