{"_id":"8f90d73d4f245f55f89d50da6294bde8","slug":"protest-against-health-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य निदेशक का घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य निदेशक का घेराव, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में शुक्रवार को सफाई कर्मियों और अन्य दूसरे मुलाजिम संगठनों के सदस्यों ने स्वास्थ्य निदेशक जम्मू का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरे सफाई कर्मी और अन्य दूसरे कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने नारेबाजी कर आंदोलन तेज करने की धमकी दी।
विज्ञापन
कर्मियों के शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए आसपास थानों से भारी पुलिस बल को बुलाया गया, जिसके बाद आननफानन में कर्मियों को मंगलवार तक बकाया 36 माह का वेतन जारी करने का आश्वासन दिया गया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच चौथे दिन आमरण अनशन पर बैठे चार कंसालिडेटेड सफाई कर्मियों को शाम को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 10.30 डाक्टरों ने आमरण अनशन पर बैठे मोहम्मद इकबाल की हालत खराब होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी। उसके साथ बैठे अन्य तीन अब्दुल गनी, अशोक कुमार और मोहम्मद कबीर की भी सेहत बिगड़ गई थी। इस बीच किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर सफाई कर्मी भड़क गए।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों के दल ने स्वास्थ्य निदेशक से मुलाकात की, लेकिन उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं दिया गया। इस बीच अन्य दूसरे कर्मचारी संगठनों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और कर्मियों के एक बड़े दल ने स्वास्थ्य निदेशक का घेराव कर दिया।
निदेशक कार्यालय में नारे गूंजने लगे। माहौल को बिगड़ता देख आसपास के थानों से पुलिस बल को बुला लिया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य निदेशक ने भरोसा दिलाया कि आगामी मंगलवार तक वेतन जारी करने के प्रयास होंगे।
स्थायी प्रक्रिया के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके बाद शाम 4.30 बजे चारों सफाई कर्मियों को इलाज के लिए जीएमसी लाया गया। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि कर्मियों के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में रिंकू गिल, जरनैल खोखर, संजू बूरट, सुरेश शर्मा, सुभाष वर्मा, प्रदीप शर्मा आदि शामिल रहे।