फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against govt by kashmiri pandit

कश्मीरी पंडितों को दें रोजगार, राहत राशि बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
protest against govt by kashmiri pandit
जम्मू। जगती टेनमेंट कमेटी और सोन कश्मीर फ्रंट का जगती में प्रदर्शन मंगलवार को 124वें दिन में प्रवेश कर गया। अध्यक्ष शादी लाल पंडिता ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को सरकार रोजगार दे, उनको मिलने वाली राहत राशि को बढ़ाया जाए। 1990 से कश्मीरी पंडित तनाव पूर्ण जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती वे संघर्ष जारी रखेंगे। आरोप लगाया कि लगातार सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

पंडिता ने कहा कि प्रति परिवार राहत राशि 13 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक की जाए। विस्थापित कश्मीरी पंडित पढ़े-लिखे हैं, बावजूद इसके बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रति परिवार नौकरी मुहैया करवाई जाए। बेरोजगारों के लिए 25 हजार नए पद सृजित किए जाएं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खाली पदों पर भी कश्मीरी पंडितों को रोजगार दिया जाए। इस मौके पर आरके टिक्कू, चरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जेएल कौल, एसएस कार, सतीश पंडिता, रतन लाल भट्ट, रमेश सूरी, मोहम्मद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed