फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against government,jammu news

दोपहिया वाहन फूंक किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against government,jammu news
छन्नी में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसैनिक दोपहिया वाहन को जलाते हुए। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और संपत्ति कर लगाने के विरोध में शुक्रवार को जम्मू में शिवसेना (बालठाकरे) प्रदेश इकाई ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए शिवसैनिकों ने अपने दोपहिया वाहनों को आग लगा दी।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने और इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने के लिए आवाज बुलंद की। साहनी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से अब महंगाई आसमान छूने लगी है। इनकी कीमतों में हो रहे इजाफे का असर किराये में बढ़ोतरी और रोजमर्रा जरूरत की चीजों पर पड़ रहा है। कोरोना की मार से अब तक लोग उबर नहीं पाए हैं। अब मोदी सरकार जनता पर महंगाई थोप रही है। लगाता पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

साहनी ने कहा कि एक लीटर पेट्रोल पर मात्र एक्साइज ड्यूटी 32.98 पैसे, जबकि डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर लगती है। जो कि पेट्रोल-डीजल के बेस प्राइस से भी ज्यादा है। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से लगाए जा रहे शुल्क को भी जोड़कर देखें तो जनता से पेट्रोल-डीजल पर 200 प्रतिशत के करीब शुल्क वसूला जा रहा है। एलपीजी के मूल्य में भी माह में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। प्रदर्शन में पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, चेयरमैन राकेश गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, जीआई सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, विकास दिवान, सचिव बलवंत सिंह, प्रवीण गुप्ता, बोधराज, गीता लखोतरा, बिन्नी महाजन, भूरी सिंह, बलवीर सिंह, मनीश कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश हांडा, मीना कुमारी, सुदेश कुमारी, रजत लहौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed