{"_id":"e96fe6a60358196f63470058a1601dd0","slug":"protest-against-giriraj-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का रोष बरकरार है। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की। वहीं, भूमि अधिग्रहण बिल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी चौक से नगरी बस अड्डे तक रोष मार्च भी निकाला।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ जिस तरह से अभद्र टिप्पणी की गई है, उससे भाजपा की सोच साफ हो जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्री गिरिराज सिंह पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि एक महिला के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना दर्शाता है कि भाजपा नारी शक्ति का कितना सम्मान करती है। भाजपा की नीतियों व कार्यप्रणाली में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता में आते ही शालीनता भूल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है जो जनता को दिखने लगा है। इस मौके पर पंकज शर्मा, कृष्णचंद सपोलिया, गुलजार, सूरती शर्मा, तृप्त शर्मा, तरसेम चंद, आराधना अंदोत्रा आदि शामिल रहे।