फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against electricity department

Jammu News: अघोषित बिजली कटौती कर रही परेशान, लोग प्रदर्शन को उतारू

विज्ञापन
Protest against electricity department
अरनिया में गांव ब्यासपुर परलाह के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा - 17 से 18 घंटे काटी जा रही बिजली, कार्यालय घेरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव ब्यासपुर परलाह के ग्रामीणों ने शनिवार को पंच दर्शन कुंडल की अध्यक्षता में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि क्षेत्र में 24 घंटे में से 17-18 घंटे बिजली काटी जा रही है। इसका विभाग के पास कोई जवाब ही नहीं। बस लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
कहा कि रात को महिलाएं रसोई पकाते समय परेशान होती हैं। छोटे बच्चे रात भर सो नहीं पाते। बुजुर्गों का बुरा हाल है। किसानों की हालत भी चिंताजनक है। क्षेत्र में जिन लोगों ने धान की रोपाई कर ली है, उनके खेतों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। और जो रोपाई करने की तैयारी में हैं, वे कर नहीं पा रहे। लोगों ने कहा कि अभी शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया है। अगर विभाग कटौती में सुधार नहीं करता है तो सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण विभाग कार्यालय पहुंचेंगे। फिर वहीं अधिकारियों से सवाल-जवाब किया जाएगा। अगर उसके बाद भी सुनवाई नहीं की जाती है तो गांव के रिसीविंग स्टेशन का घेराव करेंगे, और सारा कामकाज ठप कर देंगे।
विज्ञापन


गांव के पंच ने कहा कि बिजली विभाग क्षेत्र के रिसीविंग स्टेशनों को लेकर पक्षपात कर रहा है। कुछ स्टेशनों की बिजली निरंतर आ रही है। लिलयाना ग्रिड स्टेशन से ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन को काटकर मीरां साहिब ग्रिड स्टेशन से जोड़ दिया है। तब से ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन की बिजली निरंतर काटी जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को तुरंत इसका संज्ञान लेकर गांव में बिजली कटौती पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed