{"_id":"58fb2efc4f1c1b9c5c8b4d90","slug":"protest-against-deputy-cm-nirmal-singh-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सैन्य अधिकारियों पर FIR के विरोध में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में सैन्य अधिकारियों पर FIR के विरोध में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 22 Apr 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कनाल रोड स्थित उपमुख्यमंत्री से आधिकारिक आवास पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी घाटी में सैन्य अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए। इस दौरान भारी पुलिस बल की प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कई बैनर पकड़ रखे थे, जिसमें सैन्य अधिकारियों पर एफआईआर वापस लेने, शहादत पाने वालों के लिए एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने आदि की मांग की गई। चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने कहा कि कश्मीर में विकट परिस्थितियों में भारतीय सुरक्षाबल राष्ट्रविरोधी ताकतों का सामना कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों से जवानों का सुरक्षाबल गिर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी सैन्य और बीएसएफ पर लगाए गए एफआईआर को वापस लेने की मांग की। घाटी में आतंकवाद से लोहा लेते हुए कई जांबाजों ने शहादत पाई है। भारतीय सुरक्षाबल घाटी में पत्थरबाजी का सामना कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार की कमजोर नीतियां उनके लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। उन्हें संयम बरतने के साथ उन पर आपराधिक मामले थोपे जा रहे हैं। प्रदर्शन में राजेश पडगोत्रा, परमजीत मार्शल, गगन प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन