फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against deputy cm nirmal singh

बुरहान विवाद: डिप्टी सीएम के बयान पर रियासत में गरमाई सियासत 

Mon, 01 Aug 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 01 Aug 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
protest against deputy cm nirmal singh
- फोटो : Amar Ujala

बुरहान एनकाउंटर मामले में उप मुख्यमंत्री के बयान के बाद पूरे जम्मू संभाग में विरोध प्रदर्शन हुए। उधमपुर और कठुआ में उप मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए। जम्मू में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने साफ कहा है कि भाजपा का एक मत है कि आतंकियों पर रहम नहीं होगा। बुरहान जैसे दस लाख के इनामी आतंकी को मारना सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि है। 

विज्ञापन


जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के आतंकी बुरहान वानी पर दिए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रखा। 
विज्ञापन


सतवारी चौक पर जिला कांग्रेस समिति के महासचिव संदीप डोगरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पीडीपी-भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया और इन पार्टियों पर सुरक्षाबलों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में अमृत बाली, रीता कनोजिया, संजय गुप्ता, विपिन शर्मा, लाडी सिंह, विक्की भल्ला पवन कुमार आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एमएलसी जुगल किशोर शर्मा, ठाकुर हरि सिंह, पूर्व मंत्री आरएच चिब, पूर्व विधायक अशोक शर्मा और जगदीश सपोलिया, अमोलक सिंह, मास्टर तस्सदुक हुसैन आदि ने संयुक्त बयान जारी कर पीडीपी-भाजपा गठबंधन पर अलगाववादियों के पदचिह्नों पर चलने का आरोप लगाया है। 

कांग्रेस नेताओं ने आतंकी बुरहान वानी पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बयानों को आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के कार्य सराहनीय हैं और कांग्रेस को उन पर गर्व है।

उधमपुर में आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के हाथों मारे जाने को दुर्घटना करार देने के उप मुख्यमंत्री के बयान की कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी ने निंदा की है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने रविवार को शहर में उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सत्ता की खातिर पीडीपी के आगे घुटने टेक चुकी भाजपा सुरक्षा बलों का मनोबल गिरा रही है। 

पैंथर्स नेताओं ने कहा कि भाजपा पीडीपी की कठपुतली बन गई है। भाजपा के नेता पीडीपी के इशारों पर नाच रहे हैं। कठुआ में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान पर जिले भर में गुस्सा भड़क गया है। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 


पारलीवंड में उप मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। उनके विधानसभा क्षेत्र बिलावर में भी कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए उप मुख्यमंत्री पर सेना और भारतीयों के मनोबल को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed