फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against death of a man in police firing

पुलिस कार्रवाई में युवक की मौत पर श्रीनगर में बवाल

Mon, 09 Nov 2015 10:22 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
protest against death of a man in police firing

पुलिस कार्रवाई में युवक की मौत के बाद रविवार को श्रीनगर में जमकर बवाल हुआ। घटना से गुस्साई भीड़ ने सड़क पर उतरकर जैनाकोट में श्रीनगर-मुज्जफराबाद रोड को जाम करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इससे रोकने पर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प शुरू हो गई। उग्र भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितरबितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


पुलिस से संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उधर, घटना के प्रति विरोध दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में जा रहे विधायक इंजीनियर रशीद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के विरोध में इंजीनियर रशीद ने समर्थकों के साथ सोनवार से जुलूस निकाला। हाथों में काली झंडी लेकर वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

सूचना पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास घेरेबंदी कर ली और उन्हें  आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान घेरेबंदी तोड़ने के प्रयास में इंजीनियर रशीद और उनके 22 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें राममुंशी बाग थाने ले आए।

कश्मीर पर किसी की सलाह नहीं चाहिए

protest against death of a man in police firing

बाद में मीडिया से बात करते हुए इंजीनियर रशीद ने कहा कि श्रीनगर की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कश्मीर पर किसी की सलाह की जरूरत नहीं है।

यह हर कश्मीरियों के लिए धमकी है कि वह कश्मीर के बारे में सोचना छोड़ दे। यह सुरक्षाबलों को हरी झंडी भी है कि वे कश्मीरियों की हत्या करें और उन्हें दबाएं। इसी का परिणाम है कि पुलिस कार्रवाई में युवक गौहर डार की मौत हो गई।

बाद में इंजीनियर रशीद को पुलिस घेरे में लंगेट छोड़ा गया। पुलिस कार्रवाई में युवक की मौत के विरोध में अलगाववादियों के बंद के आह्वान से रविवार को श्रीनगर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

बंद को देखते हुए प्रशासन ने आठ थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लागू की थीं। खानयार, रैनावारी, नौहट्टा, एमआर गंज, सफाकदल, क्रालकुद, माईसूमा और पारिमपोरा में पाबंदियां थीं। इसके साथ ही सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक, शब्बीर शाह, नईम खान, आसिया अंद्राबी तथा अन्य अलगाववादियों को नजरबंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed