फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against Cow slaughter in rajouri

राजोरीः रियासत में गोहत्या पर बवाल, लोगो ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 08:46 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
protest against Cow slaughter in rajouri

कालाकोट सब डिवीजन की त्रियाठ तहसील के खलयार गांव में गोहत्या का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को लोगों ने जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कर तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। बाद में मामला गरमाता देख पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारी लोगों का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों मुकेश शर्मा, विनोद बजाल, रत्तन लाल ने बताया कि रविवार की शाम को खलयार गांव में कुछ लोगों ने गोहत्या कर मांस को बाजार में बेचने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पुलिस को गोहत्या की खबर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया व गोहत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में शामिल लोग खुलेआम घूमते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

protest against Cow slaughter in rajouri
वहीं पुलिस के इस लापरवाह रवैये के चलते लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। दिन भर लोग तहसील कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे।

आखिर मामला बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और गोहत्या के मामले में क्षेत्र के दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी गुलाम रुबानी और वजीर मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की मांग करते रहे।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि अन्य लोगों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। लोगों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बुधवार की सुबह तक सभी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे लोग फिर से धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed