फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against bus fares

Protest: पेट्रोल-डीजल सस्ता, किराया महंगा

Mon, 19 Jan 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 19 Jan 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
protest against bus  fares

विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने के बाद भी बस और आटो भाड़े में कमी न होने पर विद्यार्थियों और युवकों ने एबीवीपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दो दिन के अंदर भाड़ा कम न करने पर वे हाईवे जाम करने के साथ ही व्यापक आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को नेतृत्व कर रहे परिषद के राज्य सचिव राहुल देव ने कहा कि पिछले पांच महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दस से बारह रुपये की कमी आई है, लेकिन न तो बस यूनियन और न ही परिवहन विभाग ने किराया कम करने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी दामों में इजाफा होता था, तो बस यूनियन एकदम से मुखर होकर किराए बढ़ाने के लिए चक्काजाम तक कर देती थी। उस समय उन्हें अपने परिवार नजर आते और विभाग भी उनकी हां में हां मिलकर किराए में बढ़ोतरी को राजी हो जाता था। अब जबकि पेट्रोल और डीजल में काफी कमी आ गई है, तो ऐसे में वे यात्री किराया क्यों नहीं कम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला कन्वेनर अक्षय भारती ने कहा कि क्या यात्रियों के परिवार नहीं होते। अब तक कोई बस यूनियन किराया कम करने के लिए आगे क्यों नहीं आई। विभाग भी पिछले पांच महीनों से किसकी राह देख रहा है। बारह रुपये कीमतों में कमी आई है, लेकिन किराए वही के वही हैं। किसी को भी किराया कम करने की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किराए के लिए पहले भी कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज का अनसुना किया जाता रहा।


अब वे अपनी आवाज को नहीं दबने देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन रवैया अपना रहा है। उसे जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यात्री वाहनों के किराए कम करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यदि दो दिन के अंदर किराए में कमी नहीं की, तो विद्यार्थी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के साथ ही इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर मयंक भगोत्रा, आकाशदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed