फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against bjp pdp govt

महिला डाक्टर से दुर्व्यवहार, मंत्री का पुतला जलाया

Sat, 14 Mar 2015 07:35 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
protest against bjp pdp govt

अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को रिहा करने और स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह पर महिला डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी जम्मू अर्बन ने प्रेस क्लब के बाहर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तुरंत स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाया जाए।

विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्रधान अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रेस क्लब के बाहर पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार के मंत्री महिला अधिकारियों का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस की मांग है कि तुरंत चौधरी लाल सिंह को स्वास्थ्य मंत्री के पद से मुक्त किया जाए। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम को रिहा करने को लेकर मुख्यमंत्री मुफ्ती के खिलाफ भी जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

protest against bjp pdp govt

जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने शनिवार को बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मूवमेंट के कार्यकर्त्ताओं ने प्रधान सुनील डिंपल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पीडब्‍ल्यूडी, आर एंड बी, इरा और जेएमसी द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सवालिया निशान खड़े किये।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों को विकास कार्यों के लिए फंड जारी किये गये हैं, लेकिन फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके साथ ही शहर में लोगों को ट्रैफिक समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं न्यू प्लाट, ज्यूल चौक, सरवाल, शक्ति नगर और अन्य इलाकों की सड़कें भी बुरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी हैं।

मूवमेंट के प्रधान ने सभी विभागों को चेतावनी दी है कि अगर वह सड़कों की जल्दी से मरम्मत नहीं करवाते हैं तो वह सरकार और विभागों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मूवमेंट ने इरा, पीडब्ल्यूडी, आर एंड बी विभाग द्वारा करवाये जा रहे कार्यों की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान शाम सरूप गुप्ता, विनोद सूरी, रमेश चंद्र, हरबंस टंडन, सतपाल, सोमनाथ, अशोक कौल, देवराज, दास राम, बाबू, विपन, मुकेश, राकेश, कपिल सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed