फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against army in kulgam

मुठभेड़ के बाद भी जल रहा है दक्षिणी कश्मीर

Thu, 25 Jun 2015 12:09 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
protest against army in kulgam

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों और स्थानीय नागरिक के मारे जाने के विरोध में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था। लिहाजा इलाके में कई जगह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।

विज्ञापन


इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वनपोह इलाके में प्रदर्शनकारियों द्वारा बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया जिसमें गाड़ी पूरी तरह जल कर खाक हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस और सेना ने इस घटना को लेकर जांच जारी कर दी है। सेना द्वारा बुधवार को एक बयान जारी करते हुए इस घटना की निंदा की है।

बीआरओ की एक गाड़ी को आग के हवाले

protest against army in kulgam

बीआरओ अपने निरंतर और अथक प्रयासों से राज्य के दुर्गम क्षेत्र और दुर्गम मौसम की स्थिति में न केवल सड़कों का निर्माण और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करवाती है बल्कि सर्दियों और बारिश के दौरान भूस्खलन और बर्फ को हटाकर सेना सड़क कनेक्टिविटी को सुनिश्चित बनाती है।

इतना ही नहीं, सेना द्वारा सितंबर-2014 में बाढ़ के दौरान किये गए ऑपरेशन में बीआरओ भी बड़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्यों के क्षेत्र में अग्रणी थी।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी निम्न स्तर की घटनाओं को वह विरोधी तत्व अंजाम देते हैं जो  अवाम के साथ- साथ राज्य के विकास कार्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से राज्य में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed