फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against administration

सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 13 Sep 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी Updated Sat, 13 Sep 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
protest against administration
बाढ़ और बारिश से तबाही के बाद भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। अब तक पेयजल संकट से छुटकारा नहीं मिल पाया है। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में पिछले दस दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गुस्साएं लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और बच्चों सहित पुरुषों ने बुद्धल-राजोरी मार्ग जाम कर जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान भारत भूषण वैद्य ने पीएचई विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी केवल अपने कार्यालयों में बैठ कर ही राहत कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं। लोग बिना पेयजल के कितनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इस बात का किसी को कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


वैद्य ने जिला प्रशासन और पीएचई विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि एक हफ्ते में शहर की सप्लाई भी बहाल नहीं हो पाई है तो दूरदराज के गांवों में लोगों का क्या हाल होगा। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करने के बाद डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी और एसएचओ राजोरी यशपाल हिंस जम्वाल ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही सप्लाई सुचारु बनाने के लिए विभाग के उच्च अघिकारियों से संपर्क किया जाएगा। पुलिस द्वारा आश्वासन के बाद लोगों ने इस चेतावनी के साथ प्रदर्शन खत्म किया कि यदि शनिवार तक सप्लाई सुचारु नहीं बनाया गया तो एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed