फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest after religious message found on crackers

पटाखों पर कुरान की आयतें मिलने पर बवाल

Fri, 23 Oct 2015 10:32 PM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
protest after religious message found on crackers

दशहरे के दौरान भद्रवाह में छोड़े गए पटाखों पर पवित्र कुरान की कुछ आयतें मिलने के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। भद्रवाह, किश्तवाड़, ठाठरी, रामबन और डोडा में प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन


पुलिस ने पटाखा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंजुमन इस्लाही भद्रवाह के आह्वान पर नगर में कई जगह प्रदर्शन किए गए।

पटाखा कंपनियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा इतना भड़का कि उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी। भद्रवाह-डोडा सड़क मार्ग पर गाडि़यों की आवाजाही बंद कर दी। बाजार में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान कुछ युवाओं ने देश विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई। तनाव को देखते हुए पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ भद्रवाह सरदार सज्जाद खान के अनुसार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटाखा उत्पादन कंपनी के खिलाफ ओपन पर्चा दर्ज कर लिया।

पटाखों के कागज किए जब्त

protest after religious message found on crackers

कंपनी के खिलाफ धारा 153ए, 295 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पटाखों के कागजों को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार दशहरे के बाद पटाखों के कुछ कागज के टुकड़े सेरी बाजार में गिरे मिले।

इन्हें देखने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और सरकार एवं प्रशासन विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। युवाओं का आरोप था कि उनके पवित्र कुरान के कुछ पन्नों से पटाखे तैयार किए गए हैं।

किश्तवाड़ में भी जुमे की नमाज के बाद स्थानीय बस अड्डे पर भी जामा मस्जिद के मौलवी फारूक अहमद के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया।

मौलवी फारूक ने इस घटना की निंदा की और कहा कि उस फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जहां से ये पटाखे बन कर आए हैं। ठाठरी में भी नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया।

इसी प्रकार जिला डोडा नगर में भी प्रदर्शन किया गया। दोपहर बाद रामबन में कई मस्जिदों से नमाज के बाद रोष रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed