{"_id":"6939f0afe8416bd3ab08bd03","slug":"property-of-hizbul-commander-hiding-in-pakistan-attached-in-doda-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पाकिस्तान में छिपे हिजबुल कमांडर की डोडा में संपत्ति कुर्क, SIA ने कहा- आतंकी तंत्र खत्म करने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पाकिस्तान में छिपे हिजबुल कमांडर की डोडा में संपत्ति कुर्क, SIA ने कहा- आतंकी तंत्र खत्म करने का अभियान
Thu, 11 Dec 2025 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
संपत्ति जब्त करने पहुंची एसआईए की टीम, file
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रदेश जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को डोडा जिले में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर की संपत्ति जब्त कर ली। एसआई के प्रवक्ता ने बताया कि हिजबुल आतंकवादी जाहिद हुसैन की डोडा के मंगोटा गांव में 1.16 कनाल पैतृक भूमि की पहचान की गई। इसके बाद इसका सत्यापन किया गया और फिर कोर्ट से आदेश प्राप्त कर इसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
एसआईए प्रवक्ता ने कहा कि संपत्ति को क्षेत्र के कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में आतंकी तंत्र को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है। प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी हुसैन पाकिस्तान से ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से आतंकी गतिविधियां चला रहा है।
विज्ञापन