{"_id":"56f80a8e4f1c1bac31f15200","slug":"prompting-the-government-formation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गठन पर उत्साह के साथ माथापच्ची भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गठन पर उत्साह के साथ माथापच्ची भी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल
राज्यपाल एनएन वोहरा के पीडीपी-भाजपा का सरकार गठन का न्यौता दिए जाने के बाद से दोनों पार्टियों में उत्साह के साथ माथापच्ची भी तेज हो गई है। दोनों पार्टियों के विधायक दल के नेता अपने विधायकों के साथ संपर्क में हैं और मंत्रालयों पर चर्चा जोरशोर से चल रही है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महबूबा मुफ्ती ने जम्मू से श्रीनगर पहुंचने के बाद रविवार को पार्टी के कई विधायकों से सरकार गठन और मंत्रालयों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि पीडीपी में मंत्रालयों में ज्यादा फेरबदल के आसार नहीं है।
हालांकि भाजपा में कई पूर्व मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल हो सकता है और कुछ ऐसे विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है, जिन्हें पहले नहीं मिला था।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल के नेता एवं भावी उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के निवास स्थान पर रविवार को कई विधायक उनसे मिले। इनमें कई पूर्व मंत्री भी शामिल रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा से भी कई विधायक मिले और सरकार गठन से लेकर मंत्रालयों पर चर्चा की।