फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   promotion will cancel illegal degree holder teacher

अवैध डिग्री वाले शिक्षकों की रद्द होगी प्रमोशन

Sat, 13 Aug 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 13 Aug 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
promotion will cancel illegal degree holder teacher

अवैध डिग्री वाले सरकारी शिक्षकों को प्रमोशन के लाभ से वंचित होना पडे़गा। इन शिक्षकों की प्रमोशन को रद्द करने के गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन के अंडर सेक्रेटरी आरके मिस्त्री ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले प्रमोशन किए गए शिक्षकों को जल्द स्कूलों में एडजस्ट करने के भी आदेश जारी हो चुके हैं। 

विज्ञापन


2016 और 2015 में सैकड़ों की संख्या में टीचर से मास्टर ग्रेड के शिक्षकों के प्रमोशन के आदेश जारी हुए थे। इनके आदेश जारी होने के साथ ही कमिश्नर सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन ने इन शिक्षकों की डिग्रियों की जांच के आदेश भी जारी किए थे। वैध डिग्री होने के बाद ही इन शिक्षकों को प्रमोशन के सभी लाभ मिलने थे और आगे की प्रक्रिया शुरू होनी थी। 
विज्ञापन


वहीं जब डिग्रियों की जांच की प्रक्रिया पूरी हुई तो काफी शिक्षकों की डिग्रियां अवैध साबित हुई हैं और इनको ध्यान में रखते हुए आरके मिस्त्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन सभी शिक्षकों के प्रमोशन के आदेश रद्द किए जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री के अलावा शिक्षकों को प्रमोशन के लिए कई औपचारिकताओं को पूरा करना था। इसके लिए शिक्षकों को समय दिया गया था। कुछ शिक्षक इन औपचारिकताओं को पूरा नहीं कर पाए हैं और इनके भी प्रमोशन के आदेश को रद्द करने को कहा गया है। 


वहीं जिन शिक्षकों की डिग्रियां वैध निकली हैं और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में कामयाब रहे हैं इनको स्कूलों में एडजस्ट करने के आदेश जारी किए हैं। स्कूलों में एडजस्ट होने के बाद शिक्षकों को प्रमोशन के सभी लाभ मिलने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed