फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   promotion

दशकों पुराना वरिष्ठता विवाद खत्म, 550 से ज्यादा पुलिस अफसर पदोन्नत

विज्ञापन
promotion
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को तीन दशक से लटके जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठता विवादों का पटाक्षेप करते हुए एसपी और डीवाईएसपी के स्तर पर 550 से अधिक अधिकारियों के नियमितीकरण और पदोन्नति को मंजूरी दे दी। 300 अफसरों को डीएसपी ग्रेड दिया गया है। पदोन्नत और स्थायी होने वाले अफसरों में 440 सेवारत अधिकारी हैं। कुछ रिटायर्ड भी हो चुके हैं। इन्हें अब अपने पद के अनुरूप वेतनमान और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पुलिस को आतंकवाद की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। ऐसे में इनके कैरियर और परिवार के हितों से जुड़े मुद्दों को हल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पूर्व उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू द्वारा शुरू की गई इस प्रक्रिया से जुड़े आज के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के राजपत्रित कैडर के सुगम कैरियर की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो गया।
विज्ञापन

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, सरकार ने एसपी और डीवाईएसपी के स्तर पर 550 से अधिक अधिकारियों को नियमित और पदोन्नत किया है। पिछले तीन दशक से पुलिस में वरिष्ठता का विवाद था। गृह विभाग ने एक व्यापक एक्सरसाइज और तमाम कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए यह काम किया है। 2007 से लेकर अब तक 550 एसपी और डीएसपी स्तर के अफसरों की प्रमोशन और स्थायीकरण के मामले लंबित पड़े थे, जबकि 300 अफसरों का डीवाईएसपी सिलेक्शन ग्रेड लंबित था। पदोन्नति के नियमितीकरण के अभाव में इन्हें वेतनमान व सुविधाएं निरीक्षकों के स्तर की मिल रही थीं। सरकार के आदेश के तहत रिटायर हो चुके अफसरों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही 268 एसपी और 575 डीएसपी पदों की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-22 अफसरों को कोविड प्रमोशन
उपराज्यपाल का कहना है कि उन्हें पुलिस फोर्स पर गर्व है, जिसने प्रदेश में हर हाल में आगे बढ़कर काम किया है। हर एक परिस्थिति का डट कर सामना किया है। पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से हर मोर्चे पर बेहतर करने की कोशिश की है। पुलिस महकमे ने 22 अफसरों को कोविड प्रमोशन भी दी है।
270 एएसआई बने एसआई, 26 अराजपत्रित अफसरों को ग्रेड प्रमोशन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 270 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (एसआई) बना दिया गया है। इसके अलावा 26 अन्य अराजपत्रित अधिकारियों को ग्रेड पदोन्नति दी गई। डीजीपी दिलबाग सिंह ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी और समाज की बेहतरी और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

बता दें, इस वर्ष अब तक 6744 कर्मियों को कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें 133 एएसआई को एसआई, 1398 हेड कांस्टेबलों को एएसआई, 2399 चयन ग्रेड कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल और 318 कांस्टेबलों को चयन ग्रेड कांस्टेबलों के रूप में पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed