फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project

बाड़ी ब्राह्मणा ईएसआईसी 100 बेड का अस्पताल बनेगा

विज्ञापन
project
जम्मू। केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा स्थित 50 बिस्तर वाले ईएसआईसी (इंप्लाइज स्टेट इंशोरेंस कारपोरेशन) अस्पताल का विस्तार कर उसे 100 बिस्तर वाला बनाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जमीन की पहचान की गई है। इस कार्य को अगले डेढ़ वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। यहां दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद की तर्ज पर जम्मू कश्मीर के पंजीकृत कर्मियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। गंगवार ने सोमवार को सिडको औद्योगिक परिसर ओमपोरा, बड़गाम में 160 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले 100 बिस्तर के ईएसआईसी अस्पताल का नींव पत्थर रखा। इस अस्पताल परियोजना को 23 विशेषताओं के साथ दो साल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और विकास सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक है। सरकार ने श्रमिक वर्ग के कल्याण और प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। लेबर कोर्ट और कानून स्थापित करने से श्रमिकों को काफी राहत मिली है। बड़गाम अस्पताल में लाभार्थियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ 6444 निर्माण श्रमिकों और स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों के बीच 6.37 करोड़ रुपये के चेक वित्तीय सहायता के रूप में वितरित किए। उपराज्यपाल ने कहा कि बड़गाम अस्पताल में एक स्वतंत्र उपस्टेशन के अलावा ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू, वार्ड, डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी, ऑपरेशन थियेटर, आपात प्रबंधन की सुविधाएं होंगी। सर्जरी और मनोरोग विभाग स्थापित होंगे। इलाज के दौरान खर्च पर कोई कैप नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर में जाब फेयर होगा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और श्रीनगर में एक राष्ट्रीय स्तर पर जांब फेयर आयोजित किया जाएगा, ताकि हमारे कुशल और शिक्षित युवाओं को कॉरपोरेट संस्थानों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें। उन्होंने उन मजदूरों के लिए श्रम सराय स्थापित करने की इच्छा जताई जो भूस्खलन और बर्फबारी के दौरान यात्रा करते समय राजमार्गों पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed