{"_id":"600c85c78ebc3e32c1339d2c","slug":"programme-birth-anniversery-of-netaji-subhash-chandra-bose-jammu-city-news-jmu227607128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि नेताजी हमेशा भारतीयों के दिलों में रहेंगे। नि:स्वार्थ भाव से उन्होंने देश की सेवा की। गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा कर चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में सामाजिक आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने का काम तेजी से चल रहा है।
संगठन महासचिव अशोक कौल ने कहा कि अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उस समय कांग्रेस में होते तो देश का बंटवारा नहीं होता। मौके पर सचिव अरविंद गुप्ता, कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, लाइब्रेरी प्रभारी कुलभूषण महोत्रा, अंकुश गुप्ता, प्रणीश महाजन, एडवोकेट हुनर गुप्ता, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र सतवारी मंडल ने भी नेताजी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया मुख्य अतिथि रहे।