फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

सिडको चौक पर टूटा डिवाइडर दे रहा है हादसों को न्योता

विज्ञापन
problem
बिखरा पड़ा हुआ डिवाइडर
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर टूटा डिवाइडर हादसों को न्योता दे रहा है। इसकी वजह से आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। डिवाइडर की हालत काफी दयनीय है। उसमें सीमेंट के बने पत्थर अलग-अलग बिखरे हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक शॉर्टकट अपनाने के लिए उन पत्थरों को हटाकर साइड कर देते हैं, और खुद अपना रास्ता बना लेते हैं। इससे बाकी के वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। कई बाहर तेज रफ्तार वाहन इनसे टकराकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। डिवाइडर टुकड़ों में तब्दील हो गए हैं। हालांकि यह डिवाइडर पहले पक्का था। शॉर्टकट रास्ता अपनाने वालों ने इनको तोड़कर रास्ता तैयार कर लिया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed