फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Problem solves of irrigation

Jammu News: नहर की सफाई से खेतों को मिली पानी की सप्लाई

विज्ञापन
Problem solves of irrigation
किसानों ने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी को बताई थी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव व्यासपुर में शुक्रवार को नहर की सफाई करने के लिए जैसे ही जेसीबी पहुंची तो किसानों के चेहरे खिल उठे। जेसीबी द्वारा नहर में साफ सफाई की जा रही है। नहर में पानी भी पर्याप्त मात्रा में छोड़ दिया गया है। इससे किसानों की धान की फसल की सिंचाई पूर्ण रूप से हो जाएगी।
धान की फसल को निरंतर समय पर सिंचाई की जरूरत होती है लेकिन गांव में नहर का पानी न पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। बीते सोमवार को गांव के लोगों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी से मिला था। उन्हें गांव में नहर की समस्या से अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों की समस्या को सर्वोपरि रखते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी ने तुरंत क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर को मौका देखने के लिए भेज दिया। जेई को लोगों ने नहर की समस्या से अवगत करवाया। उसके बाद शुक्रवार को सिंचाई विभाग की तरफ से नहर की सफाई शुरू करवा दी गई है। पानी भी पर्याप्त मात्रा में छोड़ दिया गया है। सिंचाई विभाग की पहल से किसानों की चिंता खत्म होती दिख रही है। इस बारे में किसान यशपाल उर्फ मैंगा ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। उन्होंने बताया कि किसानों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। धान की फसल की अगर समय पर सिंचाई न हो तो फसल बर्बाद हो जाती है। धान की फसल पर काफी मात्रा में खर्च किया जाता है। सिंचाई विभाग गांव में नहर को सुचारू रखे ताकि सिंचाई की समस्या समाप्त हो जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर किसान राकेश सिंह ने बताया कि नहरों का जाल होने के बावजूद समय पर पानी नहीं मिलता है। किसान उम्मीद करते हैं कि सिंचाई विभाग नहर को निरंतर रूप से सुचारू रखेगा। इससे धान की फसल की बंपर पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed