फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,samba news,Road Damage

जियो पोता घाट सड़क पर डाला तारकोल एक हफ्ते बाद उखड़ा

विज्ञापन
problem,samba news,Road Damage
अखनूर। कसबे के जियो पोता घाट की करीब 400 मीटर सड़क पर डाला गया तारकोल एक सप्ताह बाद ही उखड़ गया। इससे क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रोष है। विभिन्न संगठनों ने सरकार से इस काम की जांच करवाकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कारवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार चिनाब के जियो पोता घाट और मेन बाजार को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी, जिस पर पर लोक निर्माण विभाग ने तारकोल डाला, लेकिन गुणवत्ता सही न होने के कारण एक सप्ताह में ही कई स्थानों से दोबारा तारकोल उखड़ गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समाजसेवी मोहन लाल, संजय कुमार का कहना है कि विभाग की कार्यप्रणाली सही न होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

------
जम्मू फेस्टिवल महोत्सव के चलते
आनन-फानन में किया गया काम
बता दें कि बीते 23 अक्तूबर से करवाचौथ के उपलक्ष्य पर जियो पोता घाट पर साप्ताहिक जम्मू फेस्टिवल महोत्सव करवाया गया था। इसमें जम्मू संभाग की क्लचरल टीमों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम अखनूर, एसडीएपीओ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम के चलते आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग ने उक्त सड़क पर तारकोल डलवाया था, जो एक सप्ताह बाद ही उखड़ गया।
विज्ञापन

-----
कार्यक्रम को लेकर जल्दबाजी में सड़क पर तारकोल डाला गया था, जो उखड़ गया है। अभी तक सरकार की ओर से इस काम के लिए फंडिंग नहीं की गई है। संबंधित ठेकेदार की राशि का भुगतान रोका गया है, दोबारा से सड़क पर तारकोल डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंग्रेज सिंह, ऐईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed