{"_id":"61ad28531016f113e61653ea","slug":"problem-road-jammu-news-jammu-news-jmu2492522198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद निर्माण कार्य से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद निर्माण कार्य से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती नगर निगम के वार्ड 66 की लेन 6डी सूर्यवंशी नगर नाली का काम काफी समय से बंद पड़ा है। इस कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पानी के पाइप क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति के साथ ही गलियों में जलभराव हो रहा है।
स्थानीय निवासी कमल तनेजा, सोमनाथ भान, रोशन लाल कौल, संजय रैना, इकबाल कौल, हरविंदर सिंह, दीपक सिंह, राकेश धार सनी, मीनू भाट, परदीप सिंह और जेएल धार ने बताया कि 23 नवंबर को नाली बनाने का काम शुरू किया गया था, जिसे 28 दिसंबर को बंद कर दिया गया। इससे लोगो को आवागमन में दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण सामग्री भी गली में बिखरी हुई है। 11 दिन से गली में पानी का टैंकर खड़ा किया हुआ है, जिससे वाहन निकालने में दिक्कत हो रही है। सामग्री के कारण रात के समय किसी को अस्पताल ले जाना हो तो भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ठेकेदार और पार्षद को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगो ने मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और जेएमसी कमिश्नर अवनी लवासा से जल्द काम को पूरा करने की गुहार लगाई है।