फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,road,damaged

सड़क पर नाली के ऊपर डाले जंगले टूटे, हो रहे हादसे

विज्ञापन
problem,road,damaged
अरनिया। कस्बे के सीमावर्ती गांवों को जाने वाली सड़क पर नाली के ऊपर डाले गए लोहे के जंगले टूट चुके हैं, जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। रविवार को इस समस्या को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश केसरी ने बताया कि कई बार नप अध्यक्ष को समस्या के बारे में बता चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। अननिया, बिश्नाह के गांवों के लोग इसी सड़क से आते-जाते हैं, जिन्हें सड़क मार्ग से गुजरने में परेशानी होती है। रविवार सुबह भी सीमावर्ती गांव का युवक बाइक पर जाते वक्त इस जंगले में फंसकर गिर गया, जिसे राहगीरों ने उठाया। युवक को कई जगह चोटें आई हैं। लोगों ने जल्द नाली पर लगाए गए जंगले को बदलने की मांग की है। नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि कई बार लोक निर्माण विभाग को समस्या के बारे में सूचित किया जा चुका है। टेंडर भी हो चुके हैं। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। सोमवार को एक्सईएन को इस बारे में सूचित किया जाएगा, ताकि जल्द काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed