{"_id":"60edf94e8ebc3e13547674b7","slug":"problem-rain-waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2393882116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने उखाड़ी सड़कों की बजरी, पानी की निकासी न होने से समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने उखाड़ी सड़कों की बजरी, पानी की निकासी न होने से समस्या
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने प्रशासन के प्रबंधों की पोल खोल कर रख दी। कई जगहों पर सड़कें धंस गईं तो कहीं पर बजरी उखड़ चुकी हैं। हरि मार्केट के पास डंगा गिरने से सड़क का हिस्सा भी बह गया है, जिसका मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अगर अब जोरदार बारिश होती है तो सड़क पूरी तरह धंस जाएगी और दुकानों को भी नुकसान पहुंचेगा। आरोप लगाया कि नगर निगम ने लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं करवाई, जिससे गंदगी जमा होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती और ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर बहने लगता है। वहीं, यूनिवर्सिटी रोड, परेड, पक्का डंगा, बीसी रोड और बस स्टैंड पर भी नालियां बंद होने से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि नुकसान होने के बाद ही प्रशासन सतर्क होता है। इससे पहले शहर के हालात पर किसी का कोई ध्यान नहीं होता। बस स्टैंड के पास नाला कचरे से भरा पड़ा है। इससे पानी की निकासी न होने से सारा कचरा बस स्टैंड परिसर में जमा हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार समस्या बताने पर भी समाधान नहीं किया जाता है।
------------
नालों पर तंग जगहों से अतिक्रमण हटाएगा नगर निगम
जम्मू। शहर में बारिश के बाद मंगलवार को भी मलबा हटाने का काम चलता रहा। नगर निगम ने दोबारा नालों की मरम्मत और सफाई का काम शुरू कर दिया है। अब तंग जगहों में अतिक्रमण हटाया जाएगा और नालों को चौड़ा किया जाएगा। नानक नगर समेत अन्य जगहों में नालों के किनारे अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में जलस्तर बढ़ने पर नालों का पानी घरों में घुस रहा है। नानक नगर के रहने वाले सुदर्शन, गोपाल और दीपक ने बताया कि हर बार घरों में बारिश का पानी घुसने से सामान खराब हो जाता है। उधर, नगर निगम की टीम ने सुबह सफाई करने पहुंच गई। नालियों से भी कचरा उठाया गया और डंपिंग साइट तक पहुंचाया गया। कालिका कॉलोनी में नाले के कारण क्षतिग्रस्त शेडों का मलबा भी हटाया गया और सामान निकाला गया। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बताया कि नालों में तंग जगहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा और इनको चौड़ा किया जाएगा।