फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem of jammu and kashmir must be solved

जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान होना चाहिए: मोहन भागवत

Sun, 13 Nov 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 13 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
problem of jammu and kashmir must be solved
जम्मू में आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन राव भागवत का कहना है कि पाकिस्तान के इशारे पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्वयं सेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम शंखनाद 2016 के लिए जम्मू पहुंचे भागवत ने परेड ग्राउंड में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। भागवत ने कहा कि देश की अखंडता, एकात्मकता सर्वोपरि है।

विज्ञापन


निहित स्वार्थ और सीमा पार के इशारे पर जो लोग भी बाधा डालते हैं, उनके साथ कड़ाई से पेश आना होगा। अपने 50 मिनट के भाषण में सर संघचालक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नागरिक अभिनंदन के पात्र हैं जो वर्षों से कठिन परिस्थितियों को झेल रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि जेएंडके की समस्या का समाधान होना चाहिए। लंबे समय से चली आ रही समस्या का निदान न हो तो निष्कर्ष यह निकलता है कि या तो समस्या को समाप्त करने की क्षमता नहीं है या समस्या का हल करने की कोशिश में कमी रही। उन्होंने कहा कि समस्या का असर संपूर्ण विकास पर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कानून व्यवस्था सहायक की भूमिका में'

problem of jammu and kashmir must be solved
जम्मू में आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala

भागवत ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कानून व्यवस्था सहायक की भूमिका में रहती है। होता वो है जो समाज चाहता है। वैसा करना पड़ता है। सारे प्रशासन के लोग प्रजा के प्रतिनिधि हैं। समाज के मन का महत्त्व है। समाज किस सोच से चलता है, यह अहमियत रखता है। 

भागवत ने कहा कि देश में एक जन एक राष्ट्र के तहत संविधान बना। हम स्वतंत्र हुए। ऐसे में अलगाववाद उत्पन्न न हो, प्रजा की चिंता हो। मूल्यों के आधार पर परंपरा चले, इसके लिए 90 साल से आरएसएस काम कर रहा है।

समाज में बुनियादी सुधार आए, अनुशासन और गुण संपन्न राष्ट्र बने, इसके लिए देश में जीने मरने के लिए लोगों को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश कोई जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि मातृभूमि है। 

हमारा देश हिंदुओं का देश: भागवत

problem of jammu and kashmir must be solved
MOHAN BHAGWAT - फोटो : Amar Ujala
भागवत ने कहा कि हमारा देश हिंदुओं का देश है। सभी पूजाओं को साथ लेकर देश चलता है, इसलिए हिंदुओं का राष्ट्र है। हिंदू समाज ही इस देश के भाग्य के लिए उत्तरदायी है। हम हिंदू पूर्वजों के वंशज हैं। आरएसएस देश की संप्रभुता, जनता का सुख और विकास चाहता है।

विश्व में सांप्रदायिक कट्टरवाद का विरोध करता है। बैठक, पुस्तक, लेख लिखने से कुछ नहीं होगा। आदत से आदत बदलनी होगी। रोज शाखा जाना होगा। संघ भेदभाव से रहित देश की सेवा करता है। महिलाओं के लिए भी शाखा चलेगी। 

केंद्रीय, राज्य मंत्री भी पूर्ण गणवेश में पहुंचे

problem of jammu and kashmir must be solved
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala

परेड ग्राउंड में आरएसएस के शंखनाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश के मंत्री व विधायक भी गणवेश में पहुंचे। जो मंत्री गणवेश में नहीं थे, उन्हें पिछली पंक्ति में बैठाया गया। 

गौरतलब है कि जम्मू में भागवत के दौरे के दौरान संघ संगठनों की बैठकों का दौर भी चलेगा। भागवत के दौरे के दौरान संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा एवं जम्मू जिले से बड़ी तादाद में स्वयं सेवकों के आने-जाने व खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed