{"_id":"606cc7378ebc3e8ca1059dda","slug":"problem-lepord-jammu-news-jammu-city-news-jmu232904172","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ आ गया... सुनते ही हर तरफ मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ आ गया... सुनते ही हर तरफ मची भगदड़
विज्ञापन
जम्मू के गांधीनगर बेल्ट पार्क में घुसा तेंदुआ।
- फोटो : NOIDA
जम्मू। सुबह के लगभग 11:30 बज रहे थे। सभी लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। ग्रीन बेल्ट पार्क इलाके में अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। चिल्ला रहे थे, तेंदुआ आ गया... तेंदुआ आ गया...। इसके बाद इलाके में दहशत पैदा हो गई। कुछ लोग डर के मारे अपने घरों में जा दुबके और दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए कि कहीं तेंदुआ घर में न घुस आए। बच्चों को भी बाहर खेलने नहीं जाने दिया। सगे-संबंधियों को भी फोन पर तेंदुआ आने की जानकारी देकर घरों के दरवाजे बंद करने के लिए कहने लगे।
सूचना पाकर वन्यजीव विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया, जो तीन घंटे तक चला। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। सुबह साढ़े 11 बजे तेंदुआ आगे-आगे और वन्य जीव विभाग की टीम पीछे-पीछे दौड़ रही थी। इस दौरान लोगों की जुटी भीड़ से भी ऑपरेशन पूरा करने में काफी दिक्कतें आईं। इलाके में तीन घंटे कोहराम मचा रहा। इसके बाद वन्य जीव विभाग ने जाल बिछाकर तेंदुए को काबू किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस अफरातपरी के बीच भी यातायात चालू रहा। शहर में दिन भर सोशल मीडिया पर यह बात चर्चा का विषय बनी रही।
------------
अधिक भीड़ से हालात बिगड़े : वार्डन
वन्यजीव वार्डन अनिल अत्री ने बताया कि वन्यजीव विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए समय पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इस दौरान उसे बेहोशी का इंजेक्शन भी दे दिया गया था। भीड़ के शोर से वह अधिक तनाव में आने के साथ हिंसक हो गया और उसने सामने वाले लोगों पर हमला किया। टीम की ओर से शांत माहौल में उस पर आसानी से काबू पाया जा सकता था। अगर तेंदुआ पार्क के बाहर आ जाता तो उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता और वह रास्ते में कई लोगों को अपना शिकार बना सकता था।