फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news

महाराजा रणबीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
problem,jammu news
जम्मू। जिले के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने रविवार को महाराजा रणबीर सिंह की 136वीं पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम करवा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जेएंडके धर्मार्थ ट्रस्ट ने श्री रणविरेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह करवाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने कहा कि महाराजा रणबीर सिंह एक फारसी विद्वान थे और उन्होंने राज्य से निरक्षरता को खत्म करने की पूरी कोशिश की। उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा के प्रचार पर उचित ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने फारसी जैसी शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के माध्यम से धार्मिक शिक्षा को प्रोत्साहित किया। इन विषयों के सभी वर्गों के लिए शिक्षा प्रदान करने में विश्वास करते हुए उन्होंने रघुनाथ मंदिर पाठशाला जैसे कुछ राज्य संस्थानों को वित्त पोषित किया। गंडोत्रा ने कहा कि महाराजा रणबीर सिंह ने गिलगित को देशद्रोहियों से मुक्त कराया था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, जनरल जोरावर सिंह ट्रस्ट ने भी कार्यक्रम करवा महाराजा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीक्षा कालूरिया और रिया कालूरिया बताया कि जम्मू में महाराजा रणबीर सिंह ने पहली लाइब्रेरी बनाई थी। मौके पर संग्राम सिंह, हर्ष सिंह आदि उपस्थित रहेेेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महाराजा ने सिंचाई के लिए नहरें
और शिक्षा के लिए बनवाए स्कूल
दोमाना। रायपुर दोमाना में पड़ते बोहड़ी में रविवार को महाराजा रणबीर सिंह की 136वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम करवाया गया। युवा राजपूत सभा के सदस्यों व अन्य लोगों ने महाराजा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि महाराजा ने खेतीबाड़ी के लिए जम्मू में नहर का निर्माण करवाकर किसानों को सहूलियत दी। इस नहर को रणबीर कैनाल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भी बनाए। कार्यक्रम में राजबीर सिंह, सुरिंद्र सिंह, रघुबीर सिंह, मंदीप सिंह, मुकेश सिंह, राजिंद्र सिंह, विशाल सिंह, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने भी महाराजा की पुण्यतिथि पर पुरानी मंडी स्थित सभा के भवन में कार्यक्रम करवाया गया। मौके पर सभा के अध्यक्ष विशन सिंह, पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह, रंगेल सिंह जसरोटिया, जगदीश सिंह, मंगलेश्वर सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed