{"_id":"61aa7b87eb0035345f30c496","slug":"problem-jammu-kashmir-exam-postponed-city-reporter-news-jmu2491303165","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 2004 से 2021 तक फॉरेस्टर और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर के पद सृजित करने और आवेदन आमंत्रित करने के बाद आजतक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। इस कारण अभ्यर्थी काफी निराश हैं। उनका कहना है कि आश्वासन के अलावा आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि वन विभाग ने 2004, 2010, 2013, 2015 और 2021 में फॉरेस्टर और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। लेकिन अभी तक न तो लिखित परीक्षा और न ही फिजिकल टेस्ट के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हर बार परीक्षा को स्थगित कर दिया जाता है। 2010 वाली अधिसूचना में सिर्फ फॉरेस्ट प्रोटेक्शन के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके अलावा फॉरेस्टर के पद के लिए हर बार आवेदन मांगे जाते रहे हैं। लेकिन आगे की प्रक्रिया नहीं हुई है। कई अभ्यर्थी अब ओवरेज हो चुके हैं। सरकार इसका संज्ञान नहीं ले रही है।
अभ्यर्थी सुनील कुमार ने बताया कि नागरिक सचिवालय में कई पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात की है, लेकिन उन्होंने फिर से अधिसूचना जारी करने के लिए 2021 की परीक्षा स्थागित की है। पहले की अधिसूचनाओं के बारे में कोई बात नहीं करता है। प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जो अभ्यर्थी ओवरेज हो चुके हैं उनकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने प्रदेश प्रशासन से परीक्षा जल्द करवाने की गुहार लगाई है।