{"_id":"61a9397663e6c808381cbf8a","slug":"problem-jammu-kashmir-covid-city-reporter-news-jmu24906170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा पर आने वालों की जांच में सख्ती, कटड़ा में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा पर आने वालों की जांच में सख्ती, कटड़ा में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर
Fri, 03 Dec 2021 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:54 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में विदेशों से आने वालों यात्रियों की निगरानी और सर्विलांस को बढ़ाया गया है। प्रदेश में पहुंचने वाले सभी लोगों की आवश्यक तौर पर जांच की जा रही है। कटड़ा में दो दिन के भीतर 100 श्रद्धालु संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते लोग।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो मामले सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी विदेशों से लौटने वाले यात्रियों की निगरानी और सर्विलांस को बढ़ाया दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बुधवार को संक्रमित मिले 87 यात्रियों के बाद वीरवार को भी 19 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं। सभी को प्रशासनिक व्यवस्था में लखनपुर तक वापस भेजा गया।
विज्ञापन
कटड़ा में पेड के साथ संस्थागत क्वारंटीन की व्यवस्था शुरू की गई है। बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में 177 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें कश्मीर संभाग से 140 मामले हैं। कटड़ा में एक होटल को पेड क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। एनएमटीसी पैंथल भवन में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है, यहां 70 कोविड समर्पित बिस्तर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बीते 11 दिन में कटड़ा में 142 वैष्णो देवी यात्री संक्रमित मिल चुके हैं। इनकी सभी की रैपिड टेस्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कटड़ा में प्रतिदिन देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे यात्री संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंच रहे यात्रियों को टेस्ट न करवाने में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोविड टीकाकरण की दोनों खुराक लेने वाले प्रमाणपत्र पर भी परीक्षण नहीं किया जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन दर्जनों यात्रियों के संक्रमित मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। ये यात्री देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा पहुंच रहे हैं। इससे पहले ये उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ स्टेशन से होकर आ रहे हैं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका बढ़ी है जो रास्ते में उतर जाते हैं।
सीएमओ रियासी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि रेल मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नए दिशा निर्देशों के तहत क्वारंटीन व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।
श्रीनगर में कोरोना के सर्वाधिक सक्रिय मामले
बीते 24 घंटों में श्रीनगर से सर्वाधिक 58 मामले मिले, जिसमें 98 फीसदी स्थानीय स्तर के हैं। जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 587 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में 29 नए संक्रमित मामले मिले हैं। बड़गाम से 13, कुपवाड़ासे 11, अनंतनाग से 11, जम्मू से 15 और रियासी से 19 मामले मिले हैं। रामबन, किश्तवाड़, सांबा, डोडा, राजोरी, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। राहत यह है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।