फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir,covid

प्रदेश में फिर बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में 151 संक्रमित

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,covid
जम्मू। त्योहारी और शादियों के सीजन में कोविड एसओपी की धज्जियां उड़ाने का असर दिखने लगा है। नए मामलों में पूरे परिवार संक्रमित हो रहे हैं। जम्मू शहर के सरवाल और संजय नगर इलाके से शनिवार को एक-एक परिवार से पांच-पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों ही परिवार कश्मीरी पंडित समुदाय से हैं। संजय नगर के एक संक्रमित मरीज को डीआरडीओ कोविड अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों परिवारों के अन्य नौ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को प्रदेश में 151 नए संक्रमित मिले, जिनमें कश्मीर संभाग से 135 मामले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर जम्मू में एक संक्रमित परिवार का आंकड़ा प्रदर्शित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चिंता यह है कि नए मिल रहे संक्रमित मामलों में अधिकांश पीड़ितों ने दोनों कोविड टीकाकरण की खुराक ली हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सामाजिक दूरी का ध्यान न रखने के कारण संक्रमण के प्रसार को बढ़ने में मदद मिली है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अगले एक दो हफ्तों में कोविड का प्रसार बढ़ सकता है।
विज्ञापन

बताया जाता है सरवाल में संक्रमित हुए परिवार का एक सदस्य हाईकोर्ट में एसओ के पद पर कार्यरत है। आशंका है कि बाहर से संक्रमण लाने के कारण परिवार के अन्य सदस्य पीड़ित हुए हैं। इसी तरह संजय नगर में संक्रमित हुए परिवार के यहां कुछ दिन पहले शादी समारोह था, जिससे आशंका है कि वहां से ही उन्हें संक्रमण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार को मिले संक्रमित मामलों में राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक 79 मामले मिले हैं। चिंता यह है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसी तरह बारामुला में स्थानीय स्तर के 14, बडगाम में 12 और गांदरबल में 10 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में एकमात्र जिला सांबा कोविड मुक्त चल रहा है। जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है।
----
कोर्ट
त्योहारी सीजन के बाद आगामी हफ्तों में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे बचने के लिए लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान, मास्क पहनने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर बिना वजह जाने से परहेज करना होगा। संक्रमण के लक्षण मिलने पर पीड़ित को तुरंत डॉक्टर की सलाह या निकटतम चिकित्सा केंद्र में संपर्क करना चाहिए।
- डॉ. जेपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू
-------
दस दिन में 1100 से अधिक
लोग संक्रमित, दस की मौत
जम्मू-कश्मीर में पिछले दस दिन में 1100 से अधिक लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। यानी प्रतिदिन सौ मामले मिल रहे हैं, लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा अचानक बढ़ गया। इन दस दिनों में दस लोगों की कोविड से मौत हुई है, जिसमें कश्मीर संभाग से सात मौतें हुई हैं। राहत यह है कि प्रदेश में रिकवरी दर कुल संक्रमित मामलों पर अभी 98 फीसदी से ऊपर बनी हुई है, लेकिन संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी होने पर यह ग्राफ गिर सकता है। प्रदेश में जिला श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। इसी जिले में सर्वाधिक 554 सक्रिय मामले हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बारामुला में 160, बडगाम में 85, गांदरबल में 74 और जम्मू में 54 सक्रिय मामले हैं।

-----
60 फीसदी को कोविड टीकाकरण
की दूसरी खुराक मिल चुकी
जम्मू-कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 60 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का दावा किया गया है। इस आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 93 लाख हैं, जिसमें करीब 51 लाख लोगों को कवर कर लिया गया है। व्यापक पैमाने पर अधिकांश लोगों को कोविशिल्ड की खुराक दी गई है, जिसमें दूसरी खुराक 84 दिन की अवधि के बाद दी जाती है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान का कहना है कि निर्धारित अवधि के मुताबिक जनवरी, 2022 तक दूसरी खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी स्तर पर टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed