{"_id":"61ad2426e3ae4b1f1a40944d","slug":"problem-jammu-kashmir-corona-city-reporter-news-jmu2492509179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 24 घंटों में 52 हजार के कोरोना टेस्ट; 161 संक्रमित, दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 24 घंटों में 52 हजार के कोरोना टेस्ट; 161 संक्रमित, दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश प्रशासन ने टेस्टिंग बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में 52503 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 161 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि कश्मीर संभाग में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। राहत की बात यह रही कि वैष्णो देवी यात्रियों में बीते 24 घंटों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। कटड़ा से स्थानीय स्तर पर एक संक्रमित मिला है। 161 नए मामलों में कश्मीर संभाग से 143 और जम्मू संभाग से 18 मामले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 62 मामले मिले हैं।
वहीं बारामूला से 21, बडगाम से 19, पुलवामा से छह, कुपवाड़ा से 13, अनंतनाग से एक, बांदीपोरा से 11, गांदरबल से आठ और कुलगाम से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जम्मू जिले में सात, राजोरी में एक, डोडा में छह, कठुआ में एक, पुंछ में दो, रियासी से एक मामला सामने आया है।
बीते 24 घंटों में 184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में 1706 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग में 439 और कश्मीर संभाग में 1267 सक्रिय मामले हैं। मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4481 पहुंच गया है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सक्रिय मामले श्रीनगर जिले में 584 और बारामूला जिले में 289 हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर जम्मू में 144 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी है, ताकि मरीज जल्द पकड़ में आ सकें और संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए।
--------
लद्दाख : 1900 टेस्ट, 14 संक्रमित
लेह/जम्मू। लद्दाख में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले मिले हैं। लेह और कारगिल में कुल 1900 लोगाें का टेस्ट किया गया, जिनमें से 14 संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अब तक 21,683 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से 215 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, पिछले चौबीस घंटों में 27 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। ब्यूरो