{"_id":"61a3e99c0a87cc57ad4c2aaf","slug":"problem-jammu-kashmir-corona-city-reporter-news-jmu248799953","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन वेरिएंट: केंद्र की हिदायत के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई सतर्कता, कोरोना से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन वेरिएंट: केंद्र की हिदायत के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई सतर्कता, कोरोना से दो की मौत
Mon, 29 Nov 2021 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:12 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे अधिक प्रसार कश्मीर के विभिन्न जिलों में फैल रहा हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। अब ओमिक्रॉन वेरिएंट आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण की दर बढ़ने और कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रति केंद्र की हिदायतों के बाद जम्मू-कश्मीर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अस्पतालों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। इस बीच प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 145 नए मामले मिले हैं। इनमें से जम्मू संभाग में 18 व कश्मीर संभाग में 127 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में दो मरीजों की मौत हो गई है। जिला स्तर पवर जम्मू में चार, राजोरी में दो, डोडा में दो, रियासी में सात और सांबा, पुंछ प रामबन में एक-एक संक्रमित मिला है। कश्मीर के श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 61, बारामुला में 31, बडगाम में पांच, पुलवामा में सात, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में पांच, बांदीपोरा में सात, गांदरबल में सात और शोपियां में एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू व एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि जीमएसी जम्मू में नौ मरीज भर्ती हैं। वैश्विक स्तर पर नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन के पाए जाने पर जम्मू में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन अब ज्यादा एहतियात बरतनी होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के 1658 सक्रिय मरीज हैं। 273 मरीज जम्मू संभाग में व 1385 कश्मीर संभाग में हैं। कोरोना से 4475 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन