फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir,Ambulance

तीसरी लहर का मंडरा रहा खतरा, धूल फांक रहीं 34 एंबुलेंस

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,Ambulance
जम्मू। देश में ओमिक्रान वेरिएंट की दस्तक के बीच कोविड की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन जम्मू संभाग में मरीजों के लिए आई 34 क्रिटिकल केयर एंबुलेंस धूल फांक रही हैं। इन एंबुलेंस को नगरोटा स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, अभी तक इनका श्रीगणेश नहीं हो पाया है। इन सभी एंबुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा है, जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

विश्व बैंक के तहत कोविड पैकेज में जम्मू-कश्मीर को 68 क्रिटिकल केयर एंबुलेंस दी गई थीं। इनमें दो माह पहले उपराज्यपाल ने श्रीनगर में 34 एंबुलेंस का शुभारंभ किया, लेकिन जम्मू संभाग के लिए इसका अभी इंतजार किया जा रहा है। इन एंबुलेंस को संभाग के दस जिलों के मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस के बेड़े में शामिल किया जाना है। मौजूदा 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। खासतौर पर दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी एंबुलेंस ने हजारों जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी सैकड़ों मरीजों को इनमें चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। कई गर्भवती महिलाओं के सफल प्रसव भी करवाए गए हैं। इसमें क्रिटिकल केयर के शामिल होने से 108 एंबुलेंस सेवा मजबूत होगी। लेकिन संभाग में नई क्रिटिकल केयर नहीं चलने से मरीजों को अभी ये लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

---
कश्मीर संभाग में वर्तमान में नई क्रिटिकल केयर के साथ 98 एंबुलेंस (108 सेवा) चल रही हैं, जबकि जम्मू संभाग में ये 75 एंबुलेंस चल रही हैं। जल्द ही नई क्रिटिकल एंबुलेंस को 108 एंबुलेंस सेवा में शामिल किया जाएगा। इससे जम्मू संभाग में एंबुलेंस सेवा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed