फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

तनाव में टला महंत के 16वें का कार्यक्रम, नई बस्ती छावनी में तब्दील

विज्ञापन
problem
अशोक नगर में मंदिर विवाद के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। सतवारी की नई बस्ती में स्थित शिव मंदिर पर हक को लेकर पनपे विवाद के कारण रविवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा। दिन भर नई बस्ती का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। क्षेत्र के एसपी से लेकर डीएसपी और एसएचओ समेत 70 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे। बीते दिनों ब्रह्मलीन हुए महंत का रविवार को 16वां था। इस पर संत समाज की ओर से भंडारा लगाया जाना था, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसी बीच एक गुट ने प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाले रखा। मंदिर में दोनों गुटों के बीच स्थिति तनावपूर्ण न बन जाए, इस आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां तक कि देर शाम तक इलाके के एसपी और तमाम अफसर घटनास्थल पर मौजूद रहे। एसपी दीपक ढींगरा ने कहा कि दिनभर क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात रहे। खुद उन्होंने अन्य अफसरों के साथ क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया, ताकि कोई विवाद न हो। गौर हो कि कुछ दिन पहले महंत के ब्रह्मलीन होने के बाद मंदिर में उनकी समाधि बनाने को लेकर विवाद हो गया। शनिवार को भी मंदिर में रह रहे साधुओं और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इससे निपटने के लिए रविवार को भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधिकारी बार-बार लोगों से बातचीत कर रहे थे, ताकि मामला तूल न पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed