फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

132 केवी ओवरलोड होने से लगे बिजली कट

विज्ञापन
problem
जम्मू। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की खपत बढ़ने से 132 केवी लाइन पर ओवरलोड बढ़ गया है। इस कारण बार-बार लोगों को बिजली के लंबे-लंबे कट सहन करने पड़ रहे हैं। रविवार दोपहर बाद दो से तीन घंटे के लंबे कट सहन करने पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रेटर कैलाश, सैनिक कॉलोनी, कुंजवानी सहित अन्य इलाकों में हुई। कट लगने का क्रम देर शाम तक जारी रहा और लोग बेहाल होते रहे।
विज्ञापन

वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी दोपहर बाद बिजली लोड बढ़ने से रूटीन कट लगते रहे। दोपहर बाद आधे से एक घंटे के कट लोगों को सहन करने पड़े हैं। वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। इस कारण समय व्यतीत करना काफी मुश्किल हुआ। लोग घरों में ही खुली जगहों में घूमकर वक्त निकालते नजर आए। बिजली निगम के अनुसार लोड बढ़ने से परेशानी आ रही है। दोपहर बाद गर्मी बढ़ते ही बिजली लोड भी बढ़ रहा है। इस कारण टांसफार्मर ओवर हीट हो जा रहे हैं। मौसम अनुकूल होने के बाद ही बिजली कटों से निजात मिलेगी। एक्सइएन पीडी सिंह ने बताया कि समस्या का हल किया जा रहा है। ओवरलोडिंग से समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन

जेडीए कॉलोनी रूप नगर के लोग लगातार बिजली कटौती से परेशान का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी में रहने वाले राजेश राठौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली कट हर बार लगते हैं, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में खाली जगहों में घास उग आई है। टहलने के लिए भी परेशानी हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में खाली जगहों पर उगी घास को कटवाया जाए। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था में भी सुधार लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा हुई पेयजल आपूर्ति
जम्मू। मौसम साफ होते ही पानी की समस्या भी हल होने लगी है। अब पानी आने के समय में बढ़ोतरी हुई है। पहले बीस से तीस मिनट तक पानी आ रहा था। रविवार को एक घंटे तक पानी की आपूर्ति हुई है। पहले की अपेक्षा अब पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मटमैला पानी आने के कारण लोग परेशान थे। पुराने शहर में लोग काफी परेशान थे। मौसम अनुकूल रहने से आने वाले दिनों में लोगों को शुद्ध पेयजल पीने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed