फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

पुलिस की लाठी से घायल हुआ फड़ी वाला निकाला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
problem
रेशमघर कॉलोनी को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। महेशपुरा चौक बख्शीनगर में वीकेंड लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने के चक्कर में पुलिस की लाठी से घायल हुआ फड़ी वाला कोरोना पॉजिटिव निकला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कर्मी ने इसके हाथ पर लाठी मारी थी, जिससे फड़ी वाले का हाथ फ्रेक्चर हो गया। जीमएसी में भर्ती करवाने के बाद एक्सरे के साथ पीड़ित का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव निकला है। घायल फड़ी वाला बीसी रोड की सब्जी मंडी में फल बेचता है। यह काफी समय से यहां पर काम कर रहा था। रविवार दोपहर बाद फड़ी वाले की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जीएमसी स्टाफ में भी अफरा-तफरी मच गई। इसके संपर्क में आया आर्थो विभाग का एक डॉक्टर क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि निमयों का उल्लंघन करने के बाद उसे पुलिस बख्शीनगर थाने में भी लेकर गई थी। सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। थाने को सैनिटाइज किया गया है। इसके अलावा पीड़ित मंडी में अन्य सब्जी विक्रेताओं के भी संपर्क में था। प्रशासन ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा रेशमघर कॉलोनी में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। सूचना के अनुसार यह परिवार रामनगर (उधमपुर) का रहने वाला है और पिछले कुछ अर्से से रेशमघर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed