फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem hodrings, jammu news,

शहर में अब एक ही आकार के लगेंगे होर्डिंग्स, रंग भी होगा तय

विज्ञापन
problem hodrings, jammu news,
जम्मू। शहर में अब एक ही आकार के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे, रंग भी तय किया जाएगा। इसके लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। डिजाइन फाइनल होने के बाद पहले से लगे होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। इसके बाद नए लगाने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार मौजूदा समय में अधिकांश होर्डिंग्स के लिए अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में नियम टूट रहे हैं। नए लगने वाले होर्डिंग्स के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। नगर निगम की अनुमति के बाद ही होर्डिंग्स लग सकेंगे। साथ ही कहां पर लगना है, कितना साइज और कैसे रंग का लगना है, इसके बारे में भी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। डिजाइन तैयार करने के लिए कंपनी के साथ एमओयू साइन हो चुका है। एक जैसे आकार के होर्डिंग्स लगने से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। मौजूदा समय में कहीं पर बड़े तो कहीं छोटे आकार के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। शहर में होर्डिंग्स को हटाने पर काम आगामी तीन माह तक चलेगा।
विज्ञापन

---
शहर से होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। यहां पर एक ही आकार के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसके लिए अनुमति लेनी जरूरी होगी। मनमर्जी से होर्डिंग्स नहीं लग पाएंगे। होर्डिंग्स का डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश गुप्ता, संयुक्त आयुक्त इनफोर्समेंट, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed