फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,garbage,jammu news

शहर में फिर कचरे से भरने लगीं नालियां

विज्ञापन
problem,garbage,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर के कई इलाकों में सफाई के बाद नालियां फिर कचरे से भरने लगीं हैं। बारिश पर पानी को निकासी न होने से इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। हाल ही में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में नालियां अवरुद्ध होने से कई घरों में पानी घुस गया था। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि नगर निगम कई जगहों पर नालियां साफ भी करवा रहा है, लेकिन लोग घरों का कूड़ा नालियों या सड़कों में फेंक रहे हैं, जो परेशानी का कारण बन रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर के दुकानों के सामने आ रही है। दुकानदार कूड़ा नगर निगम की गाड़ी में फेंकने के बजाय नालियों में फेंक रहे हैं। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन ने बताया कि उन्होंने सभी दुकानदारों को कूड़ा कूड़ेदान में फेंकने की सलाह दी है। कहा कि शहर में जहां नालियां जाम हुईं हैं उनकी दोबारा सफाई करवाई जाएगी। मेयर ने शहरवासियों से कहा कि कूड़ा नगर निगम की गाड़ी या कूड़ेदान में ही डालें, ताकि शहर स्वच्छ बना रहे और बारिश में पानी की निकासी सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed