{"_id":"6143a9d08ebc3eb623150e32","slug":"problem-electercity-bill-jammu-news-jammu-city-news-jmu243800444","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 70 हजार लोग नहीं भर रहे बिजली बिल, दो करोड़ रुपये बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 70 हजार लोग नहीं भर रहे बिजली बिल, दो करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। मौजूदा समय में जम्मू शहर में करीब छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें 70 हजार से ज्यादा लोगों ने बिल नहीं भरा है। इनसे दो करोड़ की बकाया राशि वसूली जानी है। क्रशर लघु उद्योगों के भी बिल जमा नहीं हो पाए हैं। दस से ज्यादा क्रशर और 20 से ज्यादा उद्योगों से भी तीस लाख रुपये राशि वसूली जानी है। अब एचटी लाइन से भी बिजली काटने की तैयारी है। इससे पहले भी उच्च अधिकारियों की ओर से राजस्व बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। बिजली निगम अब सूचियां तैयार करने में जुट गया है। इसके बाद बिजली कनेक्शन काटने पर काम तेज होगा।
-------
बिजली चोरी रोकने के लिए
लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
शहर में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बीते साल भी अधिकांश जगहों में मीटर लगाए गए हैं। राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए फिर से मीटर लगाने पर काम तेज हुआ है।
-------
अवैध कनेक्शन पर भी टीमें कसेंगी शिकजा
बिजली चोरी रोकने के लिए फिर से टीमों का गठन किया गया है। टीमें अलग-अलग जगहों में जाकर चेकिंग करेंगी और कनेक्शन काटेंगी। इस बार टीमों के साथ पुलिस भी रहेगी। अक्सर कनेक्शन काटती बार विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
--------
हर माह 60 फीसदी हो रहा लाइनलोस
मौजूदा समय में लाइनलोस 60 फीसदी से ज्यादा है। सिर्फ 40 फीसदी बिल का भुगतान हो पा रहा है। 60 फीसदी बिजली कहां पर खर्च हुई, निगम के पास भी कोई हिसाब-किताब नहीं है। फिलहाल इस घाटे को लाइनलोस में रखा गया है।
-----
बिजली घाटे को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। बिजली चोरी पर कनेक्शन काटे जाएंगे और जुर्माना किया जाएगा। लंबे समय से बिलों का भुगतान न होने पर भी कनेक्शन काटे जाएंगे।
- गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली निगम, जम्मू