फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,drug,jammu news

युवाओं को जकड़ रहा हेरोइन का नशा

विज्ञापन
problem,drug,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी को सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रदेश के युवा हेरोइन के नशे में पड़ रहे है। इससे 18 से 25 आयु वर्ग के युवा ज्यादा प्रभावित हैं। समाज में तेजी से फैल रहे इस नशे से 20 से 30 फीसदी पीड़ित ही अस्पतालों तक पहुंच रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में युवा हेरोइन के नशे के कारण जान गंवा रहे हैं। साइकाइट्री अस्पताल जम्मू के ओपियड सब्सिट्यूट थेरेपी (ओएसटी) केंद्र में रोजाना दो से तीन मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

ओएसटी केंद्र में अब तक 860 पीड़ित पंजीकृत हो चुके हैं, जिसमें 85 से 90 फीसदी तक मामले हेरोइन के नशे के हैं। अस्पताल के अलावा निजी क्लीनिकों में भी बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हेरोइन की लत को पूरा करने के लिए पानी के साथ ड्रग्स मिलाकर इंजेक्शन में शरीर में लेते हैं। लेकिन सामूहिक तौर पर एक ही सिरिंज के साथ हेरोइन की डोज लेने से युवाओं में एचआईवी, हैपेटाइटिस-बी, सी सहित अन्य संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

----------
अस्पताल में अधिकतर मामले हेरोइन के नशे के सामने आ रहे हैं। ओएसटी केंद्र में पीड़ितों को वैकल्पिक थेरेपी में बीमारी के हिसाब से ब्यूपरीनारफिन टेबलेट की डोज दी जाती है। पिछले कुछ समय से हेरोइन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. चारू, प्रभारी ओएसटी केंद्र, साइकाइट्री अस्पताल जम्मू
---------
हेरोइन लेने से शारीरिक समस्याएं
- डोज न लेने पर शरीर में तेज दर्द उठना
- शरीर का टूटना
- नाक और मुंह से पानी चलना
- कमजोरी महसूस होना
---------
लक्षण
- देरी से उठना, चिड़चिड़ापन
- पीड़ित का परिवार से दूरी बनाना
- खाना कम खाना, व्यवहार में बदलाव
- बाथरूम में सिरिंज और अन्य नशे की दवाइयां मिलना
बचाव
- अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नियमित ध्यान दें
- नशीली चीजों की मांग को गंभीरता से लें
- बिना वजह पैसे की मांग पर ध्यान दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed