फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem covid,jammu news,

श्रीनगर, बारामुला, बड़गाम में संक्रमण बढ़ा, प्रदेश में नए 170 मामलों में से 80 श्रीनगर से

विज्ञापन
problem covid,jammu news,
जम्मू। कश्मीर केश्रीनगर, बारामुला और बड़गाम जिले में धीरे धीरे कोविड संक्रमण के प्रसार में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी श्रीनगर में वीरवार को प्रदेश में सर्वाधिक 80 नए मामले मिले, जिसमें 77 स्थानीय स्तर के हैं। इसी जिले में प्रदेश में सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं। जिला रियासी में भी संक्रमण में उछाल आया है। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

श्रीनगर में नियमित तौर पर नए संक्रमितमामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। बारामुला में 22 और बड़गाम में 20 संक्रमित मामले मिले। जिला सांबा, कठुआ, उधमपुर, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जिला रियासी में 12 नए मामले मिले हैं, जिसमें 10 यात्री शामिल हैं। प्रदेश में 12 जिलों प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन

----------
एक दिन में 163628 लोगों का टीकाकरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। प्रदेश में वीरवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 163628 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इसमें पहली खुराक में 47259 और दूसरी खुराक में 116369 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 8143734 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस बीच जिला जम्मू में वीरवार से दो दिनी विशेष टीकाकरण अभियान में 45 से अधिक आयु वर्ग के दूसरी खुराक के लाभार्थियों को कवर किया जा रहा है। शुक्रवार भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed