{"_id":"60aabe548ebc3e36ac1255f9","slug":"problem-corona-virous-jammu-news-jammu-city-news-jmu235860480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा संक्रमण, गांवों को जाने वाली सड़कें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा संक्रमण, गांवों को जाने वाली सड़कें सील
Mon, 24 May 2021 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 02:13 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण गांवों में तेजी से पांव पसार रहा है। मामले की गंभीरता को देखने हुए पुलिस पहले से अधिक चौकन्ना है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू में ग्रामीण इलाकों में भी कारोना तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पुलिस ने अब शहर से गांवों को जाने वाली सड़कें भी कंटीले तार लगाकर सील कर दी हैं। बिना कारण किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कारण बताने के बाद ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ने के बाद रविवार को इसे और प्रभारी तरीके से लागू किया गया। पुलिस की टीमें दिन भर गलियों और मोहल्लों में गश्त करती रहीं। किसी को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। बिना कारण घर से बाहर आने वाले लोगों से पूछताछ की गई और वापस भेजा गया। बीस से ज्यादा लोगों को थाने ले जाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। शहर के मुख्य चौक-चौराहों में दिन भर सन्नाटा रहा। सुबह छह से दस बजे दुकानें खुलीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ब्लैक फंगस महामारी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश, भूलकर भी न करें ऐसी गलती