फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem corona virous

बाजारों में कोविड प्रोटोकाल की जमकर उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
problem corona virous
राज तिलक रोड पर बिना मास्क पहने घूमते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। त्योहारी सीजन में बाजारों में कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। भीड़ में 25 फीसदी तक लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ना लाजमी है। लेकिन प्रशासन और लोगों की ओर से कोविड प्रोटोकाल को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पुराने शहर के राज तिलक रोड, पक्का डंगा, जैन बाजार, सिटी चौक, परेड, लिंक रोड, कनक मंडी, लखदत्ता बाजार, पीर मिट्ठा, तालाब तिल्लो, जानीपुर, गांधीनगर आदि बाजारों में जाम की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। पुराने शहर में दुकानदारों में इस बात को लेकर रोष है कि नौ एंट्री से वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका जा रहा है, जो जाम का बड़ा कारण बन रही है। त्योहारी सीजन में बड़े वाहनों को शहर के भीतर आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राज तिलक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान विमल गुप्ता ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का कहीं कोई पालन नहीं हो रहा है। लोग कोविड को बिल्कुल नजरअंदाज कर चुके हैं, जिससे सर्दियों में संक्रमण के बढ़ने की आशंका है। लिंक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बाजारों में भीड़ की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करना चिंता का विषय है। इसके अलावा बाजारों में खड़े रहने वाले बेतरतीब वाहन जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed