{"_id":"60ce56138ebc3ecbe45c2b4a","slug":"problem-bus-stand-opening-jammu-news-jammu-city-news-jmu237697076","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बस टर्मिनल कम नया बस स्टैंड उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पुराने बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही हो रही है। नया बस स्टैंड बनने के बाद काउंटर शिफ्ट करने पर भी विवाद रहा। अभी तक काउंटर शिफ्ट नहीं हो पाए। जेेडीए ने भी आरटीओ के माध्यम से काउंटर आवंटित होने का हवाला दिया था। अब बस स्टैंड शुरू न होने पर यहां पर लोगों की आवाजाही शून्य है।
यहां जेडीए की ओर से आवंटित की गई दुकानें में भी कारोबार ठप पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक नहीं पहुंच रहे, सामान किसको बेचें। बस स्टैंड शुरू होने का इंतजार है। हालांकि जेडीए के अधिकारियों ने एक माह के अंदर फर्निशिंग का काम पूरा करने के बाद इसे शुरू करने की बात कही है। दुकानदार मधु शर्मा, विशाल गुप्ता, संजय दत्ता, मुनीश, गुलशन आदि ने बताया कि पांच माह पहले दुकानें आवंटित हुईं थी, जिन्हें अब खोल दिया है। सुबह आते हैं और शाम को जाते हैं। कारोबार काफी मंदा चल रहा है। नए बस स्टैंड को जल्द शुरू करना चाहिए। वहीं, बस स्टैंड में सामान चेक करने के लिए स्कैनर, सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवा दी गई है। पुराना बस स्टैंड जर्जर है। नए बस स्टैंड पर 204 करोड़ की राशि खर्च हुई है। इसे अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है। यहां पर एक साथ तमाम सुविधाएं सवारियों को मिलेंगी।
------
बीसी रोड पर बढ़ रहा यातायात
बस स्टैंड शुरू होने के बाद बीसी रोड में यातायात दबाव कम होगा। यहां पर बसें रुकती हैं। इस कारण जाम की समस्या हर वक्त रहती है। बस टर्मिनल से बसें चलने पर रोड खाली रहेगा।
विज्ञापन
------
फर्निशिंग का काम चल रहा है, इसे पूरा करने में माह का समय और लगेगा। काम पूरा होने के बाद नए बस स्टैंड से ही बसों की आवाजाही की जाएगी। सवारियों को बेहतर सुविधाएं बस टर्मिनल में मिलेेंगी।
- साहिल खजूरिया, बीसी, जेडीए