{"_id":"62f2c97860a076151c6007fe","slug":"problem-animal-disease-samba-news-jmu265698037","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी के संदिग्ध मामलों ने उड़ाई पशुपालकों की नींद, अभी तक नहीं लिए गए बीमार पशुओं के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी के संदिग्ध मामलों ने उड़ाई पशुपालकों की नींद, अभी तक नहीं लिए गए बीमार पशुओं के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में पशुओं में लंपी रोग के संदिग्ध मामले जानलेवा साबित हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गायों और बकरियों पर देखने को मिल रहा है। हालात यह हैं कि बीमारी जिले भर में फैल चुकी है और कई मवेशियों की इससे मौत हुई है। इससे पशुपालकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके अभी तक जिला पशुपालन विभाग की ओर से बीमार पशुओं के सैंपल नहीं लिए गए हैं।
सबसे ज्यादा अखनूर क्षेत्र इस बीमारी से प्रभावित है। कस्बा राजपुरा के निकटवर्ती गांव रघुचक, सीमावर्ती गांव बैनग्लाड़, पंगदौर, छिंकी, कंगवाला, माबा में सैकड़ों की संख्या में मवेशी बीमार हैं। राजपुरा में पशुपालन विभाग के डॉ. अभिनाश हंस के अनुसार रघुचक के एक किसान ने उसकी गाय बीमार होने के बारे में बताया था। हालांकि अभी तक सैंपल नहीं लिए गए हैं, इससे यह कह पाना मुश्किल है कि यह लंपी रोग है या मौसमी बुखार। बुधवार से बीमार पशुओं के सैंपल लिए जाएंगे। इसमें जो बीमारी सामने आएगी, उसी के हिसाब से मवेशियों का इलाज किया जाएगा।
-------
एडवायजरी कर दी जारी, जांच के लिए
लुधियाना या भोपाल भेजे जाएंगे सैंपल
जिला पशुपालन विभाग के मुख्य अधिकारी डॉ. राहुल देव के अनुसार सभी पशुपालन चिकित्सा केंद्रों में बीमार मवेशियों के सैंपल लेने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। अगर मवेशियों में लंपी रोग जैसे लक्षण दिखते हैं तो सैंपल लुधियाना या भोपाल भेजे जाएंगे, वहां से रिपोर्ट आने पर उसी के हिसाब से बीमारी उपचार किया जा सकेगा। आगामी दिनों में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।