फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

चिनाब पर नाव चलाने की मांग

विज्ञापन
problem
परगवाल। सीमा क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर बाढ़ नियंत्रण विभाग से चिनाब पर नाव चलाने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि नवंबर बीतने को है। चिनाब का जलस्तर भी काफी कम है, लेकिन विभाग चिनाब पर अभी तक नाव चलाना शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

नाव नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी आ रही है। लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई है। हालांकि इससे पहले विभाग चिनाब पर नाव की जगह मोटरबोट चलाने की बात कह रहा था, लेकिन यह मोटरबोट यहां कब पहुंचेगी और चलेगी, इसका इंतजार काफी लंबा हो गया है। स्थानीय निवासी गणेश सिंह ने कहा कि मौजूदा समय चिनाब का जलस्तर काफी कम है। लोगों को अपने विधानसभा क्षेत्र खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर गुजरना पड़ रहा है। जो समय के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ रहा है। वहीं अगर चिनाब में नाव चलना शुरू हो जाती है तो यह सफर काफी कम हो जाएगा और लोगों को इससे काफी राहत होगी। रमेश सिंह का कहना था कि करीब एक माह पहले विभाग चिनाब पर मोटरबोट चलाने की बात कह रहा था, लेकिन इतना समय गुजर जाने के बाद भी विभाग अभी तक मोटरबोट उपलब्ध नहीं करा पाया है, लेकिन यह मोटरबोट यहां कब पहुंचेगी किसी को पता नहीं है। उनका कहना था कि जनवरी के बाद चिनाब का जलस्तर बढ़ने लगता है, जिसके बाद चिनाब पर नाव चलाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अगर थोडे़ दिनों के अंदर नाव नहीं चलती है तो उसके बाद उसका कोई फायदा नहीं रह जाता। उन्होंने विभाग से गुहार लगाते हुए मोटरबोट को छोड़कर दूसरी नाव चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed